{"_id":"5a391a5d4f1c1b87698c28dc","slug":"51513691741-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पतरु ग्रुप के मालिक छह लाख हड़पने में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पतरु ग्रुप के मालिक छह लाख हड़पने में फंसे
Updated Tue, 19 Dec 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा और ग्रुप के चार अधिकारी 6.10 लाख रुपये हड़पने में फंस गए हैं। यह रकम फ्लैट के एवज में ली गई थी। पीड़ित ने थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दीं, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी, राजस्थान में कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा ने चिटफंड के कार्यालय खोले थे। इनमें तैनात एजेंटों ने फ्लैट और प्लाट का लालच देकर लोगों से धनराशि वसूली। कल्पतरु ग्रुप के मालिक ने निवेशकों को फ्लैट और प्लाट तो देना दूर, उनसे ली गई धनराशि तक नहीं लौटाई।
थाना हाईवे के चंदनवन फेस-1 निवासी नेत्रपाल सिंह पुत्र रायशरन ने कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा, एमपी के भिंड निवासी निदेशक विपिन कुमार यादव, रिफाइनरी के राधाटाऊन निवासी जीएम सुनील कुमार, चंदनवन निवासी ब्रांच मैनेजर प्रदीप कुमार यादव, गोकुल के आशीष शुक्ला के खिलाफ थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आरोप है कि इन सभी ने फ्लैट की एवज में 6.10 लाख रुपये लिए, लेकिन न फ्लैट मिला और न ही रकम वापस की। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।