फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मंत्रालय की बैठक के लिए टीटीजेड में फाइनल रिहर्सल

मंत्रालय की बैठक के लिए टीटीजेड में फाइनल रिहर्सल

Sun, 17 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
मंत्रालय की बैठक के लिए टीटीजेड में फाइनल रिहर्सल
फिरोजाबाद। पर्यावरण मंत्रालय में सोमवार को उद्योगों पर लगी रोक हटाने और कांच इकाइयों को गैस देने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक होगी। मंत्रालय की बैठक से पहले रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए घंटों तक कवायद होती जा रही।
विज्ञापन


सुहानगरी में जनवरी-15 से नई इकाइयों की स्थापना और क्षमता विस्तार पर बैन लगा हुआ है। उद्यमी टीटीजेड में कांच उद्योग पर लगी बंदिशें हटाने के प्रयास में जुटे हैं। पर्यावरण मंत्रालय की पहल ने कांच उद्योग को उम्मीद की नई किरण दिखाई है।
विज्ञापन


सोमवार को मंत्रालय में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक को लेकर मंडलायुक्त, डीएम, उद्योग विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसर गंभीर नजर आ रहे हैं। संडे को मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने सुबह 10 बजे उद्योग विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों को तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे मंडलायुक्त उद्योग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों के साथ मंत्रालय में प्रस्तुत किए जाने वाले रिकार्ड की गहनता से जांच की गई। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में अफसरों ने पांच घंटे तक रिकार्ड की जांच की। रिपोर्ट ओके होने के बाद बैठक खत्म हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed