{"_id":"59e102394f1c1ba7678b5b18","slug":"51507918393-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम गुस्साई तो अफसरों के सूखे हलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम गुस्साई तो अफसरों के सूखे हलक
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आवास विकास परिषद द्वारा बनाई गई सुहाग नगर कालोनी नगर निगम को हस्तांतरित करने में लगातार बरती जा रही लापरवाही पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आवास विकास परिषद एवं नगर निगम के अभियंताओं को जमकर हड़काया। पूर्व में जारी निर्देशों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराज डीएम ने दोनों विभागों के मौजूद अभियंताओं को पुलिस चौकी में बैठाने के निर्देश दिए।
डीएम नेहा शर्मा शुक्रवार सुबह अपने कार्यालय में जन सुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान सुहाग नगर सेक्टर चार की महिलाएं क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन को चालू कराने और पार्क की बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग लेकर उनके पास पहुंची। महिलाओं की समस्या सुनने के बाद डीएम ने नगर निगम और आवास विकास परिषद के अभियंताओं को कार्यालय में तलब किया।
डीएम कार्यालय पहुंची आवास विकास की एक्सईएन प्रीति विश्वकर्मा, एई अशोक कुमार और जेई योगेश गुप्ता के अलावा निगम के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र कैम और एक्सईएन निर्माण एसपी मिश्रा से डीएम ने जानकारी मांगी तो लापरवाही उजागर होते ही डीएम का पारा चढ़ गया। परिषद द्वारा सुहाग नगर सेक्टर चार को नगर निगम को हस्तांरित करने में लापरवाही सामने आने पर डीएम ने दोनों विभागों के आला अधिकारियों को जमकर हड़काया।
विज्ञापन
डीएम ने कार्यालय में मौजूद अभियंताओं को पुलिस चौकी में बैठाने के निर्देश दिए। डीएम के तेवर देख निगम और आवास विकास परिषद के अभियंताओं के हलक सूख गए। बाद में एक्सईएन आवास विकास ने दो-तीन दिन में क्षेत्रीय समस्याओं को हल कराने एवं हस्तांतरण की कार्रवाही जल्द पूरी कराने का आश्वासन देकर पीछा छुड़ाया।