{"_id":"59de4e5e4f1c1b6d548b6b40","slug":"51507741278-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक और क्लीनर से 46 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक और क्लीनर से 46 हजार की लूट
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ट्रक चालक और क्लीनर को नशीला चाय पिलाकर बदमाशों ने 46 हजार रुपये की नगदी और दो मोबाइल लूट लिए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 डायल पुलिस ने चालक क्लीनर को जिला अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया।
मध्यप्रदेश ग्वालियर निवासी धीरेन्द्र ट्रक चालक है। बुधवार को वह कासगंज जिले के कस्बा सिढ़पुरा में गिट्टी लेकर ट्रक से आया था। जहां से क्लीनर रुपसिंह निवासी झाकरी थाना भिंड मध्यप्रदेश के साथ ट्रक लेकर लौट रहा था। उसी समय दो लोग सवारी बनकर ट्रक में सवार हो गए।
बाद में ट्रक में सवार हुए लोगों ने सिढ़पुरा निकलते ही चालक क्लीनर को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे चालक क्लीनर थाना बागवाला क्षेत्र के गांव लोहाबादशाहपुर के पास आते ही बेहोश हो गए। इसके बाद ट्रक में सवार हुए बदमाश चालक क्लीनर के पास से 46 हजार रुपये की नगदी और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
वही काफी देर तक सड़क किनारे ट्रक को खड़ा देख मामले की जानकारी राहगीरों ने यूपी 100 डायल पुलिस को दी। जिसे लेकर पहुंची यूपी 100 डायल पुलिस ने चालक क्लीनर को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चालक और क्लीनर का उपचार चल रहा है। बागवाला पुलिस घटना के संबध में जानकारी न होने की बात कह रही है।