{"_id":"599dbd724f1c1bbb468b461d","slug":"51503509874-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण मोचन का लाभ पाएंगे 17081 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण मोचन का लाभ पाएंगे 17081 किसान
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही ऋ णमोचन योजना के तहत जिले के किसानों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए विभाग ने 17081 किसानों की अंतिम लिस्ट तैयार शासन को भेज दी है।
सरकार ने 17 अगस्त से ऋणमोचन योजना की शुरुआत कर दी है। इसके तहत जिले से 17081 पात्र लोगों की लिस्ट को भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी गगन दीप सिंह ने बताया कि शासन की ओर से संख्या में कटौती हो सकती है लेकिन उम्मीद है कि लिस्ट के सभी लोगों का चयन कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग पूरी तरह से तैयारी कर ली है। वहीं जिले में योजना का पहला कैंप पांच सितंबर को शहर में लगाया जाएगा। इसमें कम से कम पांच हजार किसानों को लाभ देने की कोशिश होगी। इसके लिए विभाग के पास 45 हजार प्रमाणपत्र भी आ चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं देहात क्षेत्र में 15 सितंबर के बाद से लगातार कैंप लगाकर लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा। सरकार ने किसानों को राहत प्रदान करने के लिए ऋणमोचन योजना की शुरूआत की थी। इसके तहत जिले से सभी पात्र लोगों का डाटा मांगा गया। कार्य को सही समय पर पूरा करने के लिए दिन रात विभागों में कार्य किया गया था। सोमवार को इसकी फायनल लिस्ट तैयार कर शासन को भेजी दी गई।