{"_id":"59875c974f1c1b671c8b45b9","slug":"51502043287-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख पद बचाने को हाईकोर्ट पहुंचीं बीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख पद बचाने को हाईकोर्ट पहुंचीं बीना
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
sdf
फिरोजाबाद। टूंडला ब्लाक प्रमुख बीना देवी ने प्रमुख पद को बचाने को हाईकोर्ट की शरण ली है। हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के साथ प्रमुख सचिव पंचायतीराज और डीएम को पार्टी बनाया गया है। ब्लाक प्रमुख के अधिवक्ता ने जिला प्रशासन से अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में नोटिस को भेजकर जवाब मांगा है।
टूंडला ब्लाक प्रमुख बीना देवी के खिलाफ 19 जुलाई को ही 115 में से 75 बीडीसी सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए शपथपत्र डीएम को सौंपे थे। इस दौरान डीएम नेहा शर्मा ने सदस्यों की उपस्थिति को खुद ही एडीएम के साथ जांचा था। बीडीसी सदस्यों के मौजूद होने के कारण डीएम नेहा शर्मा एसडीएम टूंडला डॉ. सुरेश कुमार को पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिया हैं।
11 अगस्त के दिन एसडीएम के निर्देशन में बीडीसी सदस्यों की बैठक भी आयोजित की जाएगी। इसके नोटिस सभी सदस्यों को जिला प्रशासन की ओर से जारी किए हैं। इधर ब्लाक प्रमुख बीना देवी के पति सत्यवीर यादव ने सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव के साथ 25 जुलाई को डीएम नेहा शर्मा से मिले थे। उनका दावा था ब्लाक के अधिकतर सदस्य मेरे साथ हैं। जिले से जब कोई राहत नहीं मिलते देख बीना देवी ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के बाद ब्लाक प्रमुख बीना देवी अधिवक्ता विकास चंद्र त्रिपाठी प्रमुख सचिव पंचायती राज एवं डीएम फिरोजाबाद से अविश्वास प्रस्ताव लाने के संबंध में नोटिस भेजकर तिथि देने से पूर्व 25 जुलाई को दिए प्रत्यावेदन का निस्तारण क्यों नहीं किया। डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने कहा कि टूंडला क्षेत्र की ब्लाक प्रमुख बीना देवी ने 25 जुलाई को प्रत्यावेदन दिया था उसका निस्तारण नहीं करने के संबंध में जवाब मांगा है। उसे भेज दिया है।