फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विद्युत पोल में आया करंट, दो गाय मरीं

विद्युत पोल में आया करंट, दो गाय मरीं

Sat, 10 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
विद्युत पोल में आया करंट, दो गाय मरीं
ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी/करहल। शनिवार को करहल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह विद्युत पोल में करंट आने से दो गाय मर गईं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश है।
विज्ञापन


मोहल्ला सरायज्ञान में शनिवार सुबह एक विद्युत पोल के समीप पानी भरा होने से करंट प्रवाहित हो गया। समीप से गुजर रही दो गाय करंट की चपेट में आकर तड़प तड़प कर मर गईं। काफी देर तक वहां मौजूद लोग भय के चलते पोल के नजदीक नहीं गए। हादसे की सूचना विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी गई। मगर काफी देर तक वहां कोई नहीं पहुंचा। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। वहीं करहल थाना क्षेत्र में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
विज्ञापन


आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर से कई फीट ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू किया। ट्रांसफार्मर जलने के बाद क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटिया डालकर हो रही चोरी
गांव नगला गढ़ू में गांव से होकर गुजर रही बिजली की लाइन में कई ग्रामीणों ने कटिया डाल रखी है। चोरी की बिजली से ट्यूबवेल, आटा चक्की, मोटर आदि चलाए जा रहे हैं। वहीं कटिया डाले जाने की वजह से आए दिन फाल्ट के चलते बिजली काट दी जाती है। जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्युत उपभोक्ता शिवराज सिंह ने अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed