फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   500 vote

मतदाताओं का तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 21 Oct 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 21 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
500 vote
 भदरौली ग्राम पंचायत में बीएलओ पर गांव के 500 वोट काटे जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय बाह पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने वोटिंग का हक न मिलने पर आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन

 भदरौली की संशोधित मतदाता सूची में 500 लोगों को मताधिकार से वंचित कर दिया गया है। गांव की राजनीति में पड़कर बीएलओ पर वोट काटे जाने का आरोप लगाया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी से की गई शिकायत के बाद भी वोटिंग का हक न मिलने से आक्रोशित लोग मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंच गए। उन्होंने बीएलओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद लोगों ने एसडीएम उमाशंकर को ज्ञापन सौंपा। इसमें 500 लोगों को वोटिंग का हक दिलाने की मांग की गई। उन्होंने बीएलओ के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग कर कहा कि एक राजनीतिक दल के समर्थित प्रत्याशी के रिश्तेदार होने के कारण यह स्थिति बनी है। इस पर एसडीएम ने जांच कर दोषी पाए जाने पर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई और मतदाताआें के नाम वोटिंग सूची में शामिल कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, गांव के दिलीप कुमार, हर नारायण सिंह, शिवशंकर, वीरी सिंह, अनिल गुप्ता, जसराम, बादाम सिंह, राम दिनेश, संतोष, होतम सिंह आदि ने वोटिंग का हक न मिलने पर आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed