फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 Asha workers on radar of health department in Agra who playing with lives of female patients for commission

कमीशनखोरी का जाल: स्वास्थ्य विभाग के रडार पर 50 आशाएं, 41 की सेवा की जा चुकी समाप्त; कई के खिलाफ चल रही जांच

Wed, 10 Jul 2024 04:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 04:04 PM IST
सार

कमीशनखोरी के खेल में मरीजों की जान से खेलने वाली 50 आशाएं स्वास्थ्य विभाग के रडार पर हैं। इससे पहले 41 की सेवा समाप्त की जा चुकी है। कई के खिलाफ जांच चल रही है। 

विज्ञापन
50 Asha workers on radar of health department in Agra who playing with lives of female patients for commission
सीएमओ, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कमीशन के खेल में महिला मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाली करीब 50 आशाएं स्वास्थ्य विभाग के रडार पर हैं। इनके खिलाफ लिखित शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर आशाओं को चिह्नित कर नोटिस भी दिया जा चुका है। इसके बाद भी सुधार न होने पर इनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में आशाओं का विशेष योगदान होता है। ये ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को टीका समेत सभी सुविधाएं दिलाने, स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी अस्पताल में करवाने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन


कमीशन के लालच में कई आशाएं गर्भवतियों को प्राइवेट अस्पताल पहुंचा देती हैं। अप्रशिक्षित हाथों से प्रसव होने के चलते गर्भवती महिलाओं की मौत के कई मामले हो चुके हैं। आगरा में गर्भवती महिलाओं के निजी अस्पताल में ले जाने और प्रसव कराने के वीडियो भी कई बार वायरल हुए हैं। जिससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से ही विभाग का आशाओं के प्रति सख्त रूप देखने में आया। स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी 41 आशा की सेवा समाप्त कर चुके हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया, कि जिले सभी 15 ब्लॉक में ऐसी आशा चिह्नित की जा चुकी हैं जो ठीक ढंग से काम नहीं कर रही हैं। इनको नोटिस देने के साथ इनके काम की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इसके बाद भी आशाओं के काम में सुधार नहीं आया तो इनकी सेवाएं भी समाप्त कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed