फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   5 thousand cash and other goods were stolen from the shop by masking

Agra News: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से 5 हजार की नकदी सहित अन्य सामान चोरी

Sun, 01 Jan 2023 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
5 thousand cash and other goods were stolen from the shop by masking
कासगंज के सिढपुरा में एक दुकान में हुई चोरी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस । - फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा। कस्बा के एटा रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शनिवार की रात नकब लगाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर दुकान में रखे गुल्लक सहित अन्य समान चुराकर ले गए। दुकानदार को इस घटना की जानकारी रविवार की सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

चोरी की घटना नैपाल सिंह शाक्य के इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में हुई है। शनिवार की रात चोर उनके दुकान की दीवार में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। रविवार की सुबह जब नैपाल सिंह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें दुकान में हुई चोरी के घटना की जानकारी हुई। इस बात की जानकारी होने पर अगल-बगल के दुकानदार सहित अन्य लोग एकत्रित हो गए। दुकानदार के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का मुआयना की। इस दौरान दुकानदार ने पुलिस को बताया कि चोरों द्वारा चुराए गए गुल्लक में 5000 रुपये की नकदी थी। इसके अलावा चोर दुकान से 3 इंवर्टर, दो पंखे, 4 इस्त्री, 3 यूपीएस बैट्री, 5 कंवर्टर सहित अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। दुकानदार के अनुसार चोरी गए सामानों की कीमत 30,000 रुपये के करीब थी। पुलिस दुकानदार से तहरीर लेकर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed