{"_id":"66159e95524dd4e43103d344","slug":"5-nominated-including-sp-district-president-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-113646-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सपा जिलाध्यक्ष सहित 5 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सपा जिलाध्यक्ष सहित 5 नामजद
Wed, 10 Apr 2024 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। चुनावी माहौल के बीच सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, उनके भतीजे, प्रधान, दो अन्य परिजनों और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपित करते हुए चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में क्षेत्रीय लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेखपाल ने यह कार्रवाई एसडीएम की जांच के दिए गए निर्देशों पर किया।
क्षेत्रीय लेखपाल आनंद मोहन की तहरीर पर ढोलना थाने की पुलिस ने सोमवार की रात रिपोर्ट दर्ज की। इसमें बताया गया कि सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के भतीजे प्रशांत यादव इखौना के ग्राम प्रधान हैं। उनके एक भाई दक्ष यादव गांव के पूर्व प्रधान रहे। दक्ष यादव का पुत्र कुलदीप यादव है। इन चारों लोगों के साथ गांव निवासी के एक अन्य व्यक्ति को दर्ज मामले में आरोपित किया गया है। आरोप है कि नामजद किए गए लोगों ने रिपोर्ट में आरोपित अज्ञात व्यक्ति को मिलाकर चारागाह के नाम पर सुरक्षित जमीन पर गेहूं की फसल बोकर कब्जा कराने का कार्य किया। जमीन पर कब्जा करने वालों को भू माफिया मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इसमें विक्रम यादव, प्रशांत यादव, कुलदीप यादव, दक्ष यादव पर अवैध तरीके से चारागाह की जमीन पर कब्जा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
4 अप्रैल को टीम ने की थी जांच
कासगंज। एसडीएम संजीव कुमार के निर्देश पर 4 अप्रैल को टीम ने इखौना गांव में चारागाह की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया था। जिस भूमि पर अवैध कब्जे हैं। वह भूमि चारागाह के नाम अंकित है और भूमि सुरक्षित श्रेणी की पाई गई। इसके बाद एफआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई।