फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   47 thousand tourists visited the Taj Mahal on weekend in agra

ताजमहल: वीकेंड पर गुलजार रहा ताज, दो दिन में 47 हजार पर्यटकों ने किया दीदार

Mon, 29 Nov 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Nov 2021 12:02 AM IST
सार

वीकेंड पर ताजमहल पर्यटकों से गुलजार रहा। दो दिन में करीब 47000 हजार पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। आगरा किला समेत अन्य स्मारकों पर भी भीड़ रही। 

विज्ञापन
47 thousand tourists visited the Taj Mahal on weekend in agra
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल पर वीकेंड पर देसी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। रविवार शाम तक 23,359 पर्यटकों ने दीदार किया। दो टिकट खिड़कियां खुलने के बाद 5174 पर्यटकों ने टिकट खरीदे, जबकि 18 हजार से अधिक ने ऑनलाइन टिकट लेकर ताज देखा। आगरा किला पर भी पांच हजार से ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया। शनिवार को 23,564 पर्यटकों ने ताज का दीदार किया था। 
विज्ञापन


ताजमहल पर रविवार को सैलानियों ने सुबह से ही पहुंचना शुरू कर दिया था। दोपहर तक दोनों गेटों पर प्रवेश के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। टीईटी परीक्षा निरस्त होने के बाद काफी संख्या में अभ्यर्थी भी ताजमहल पर पहुंच गए। इसके बाद टिकट विंडो पर टिकट खरीदने वालों की कतारें लंबी हो गईं। 
विज्ञापन


ताजमहल: स्मारक में बिना टिकट प्रवेश के लिए असिस्टेंट कमांडेंट ने किया हंगामा, तोड़फोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


दो विंडो से पांच हजार से ज्यादा सैलानियों ने टिकट खरीदे। आगरा किले पर भी दोपहर बाद पर्यटकों की आमद बढ़ गई। यहां पांच हजार से ज्यादा टूरिस्ट पहुंचे तो सिकंदरा स्मारक में भी एक हजार पर्यटकों ने भ्रमण किया। 

स्मारक    -      सैलानी
ताज       -  23359
किला      -   5495
सिकंदरा    -  1048
सीकरी      -  849
एत्माद्दौला  - 466
महताब बाग - 336
रामबाग      - 114
मरियम टूम  - 86

शनिवार से खुले टिकट काउंटर 
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए शनिवार से दो टिकट काउंटर खोल दिए। इनमें एक पूर्वी और एक काउंटर पश्चिमी गेट पर खोला गया। शनिवार को ताजमहल पर कुल 23,564 सैलानी शनिवार को पहुंचे, जिसमें से 19,218 ने ऑनलाइन और 4346 पर्यटकों ने टिकट काउंटर से टिकट खरीदा थे। 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एक दिसंबर से आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा, महताब बाग, रामबाग और मरियम का मकबरा स्मारक में एक-एक टिकट काउंटर खोलने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed