{"_id":"661c10cf7537bf5051007132","slug":"46-warrantees-caught-by-running-a-campaign-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-115905-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अभियान चलाकर 46 वारंटियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अभियान चलाकर 46 वारंटियों को पकड़ा
Sun, 14 Apr 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
अभियान चलाकर 46 वारंटियों को पकड़ा
मैनपुरी। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र से 46 वारंटी गिरफ्तार किए गए। कार्रवाई की बात करें तो करहल नंबर वन और सदर कोतवाली कार्रवाई के मामले में फिसड़्डी रहा है।
एसपी विनोद कुमार की ओर से वांछित और वारंटी अपराधियों की धरपकड़ किए जाने और चिन्हित किए गए अराजक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए गए हैं। एसपी के निर्देश पर सभी थानों में अमल भी दिख रहा है। अपराधी पकड़े जा रहे हैं वहीं आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई देखी जा रही है। बात करें वांछित और वारंटी आरोपियों के गिरफ्तारी अभियान की तो रविवार को करहल पुलिस सर्वाधिक 16 वारंटी गिरफ्तार कर जिले के सभी थानों में पहले स्थान पर रही है। दूसरे नंबर पर बेवर पुलिस ने सात वारंटी गिरफ्तार किए। इसके अलावा कुरावली पांच, घिरोर चार, बरनाहल चार, किशनी तीन, कुर्रा दो सहित कुल 46 वारंटी गिरफ्तार किए गए। संवाद