{"_id":"6ab610f9c048b8aed40cac0a","slug":"42-year-old-man-found-murdered-inside-his-house-in-agra-s-achhnera-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में करोड़पति साधु की हत्या, घर में घुसकर बेरहमी से कुचल दिया सिर; पुलिस टीम जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में करोड़पति साधु की हत्या, घर में घुसकर बेरहमी से कुचल दिया सिर; पुलिस टीम जांच में जुटी
Fri, 25 Sep 2026 11:43 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:43 AM IST
सार
आगरा के अछनेरा क्षेत्र के सहाई गांव में घर में सो रहे 42 वर्षीय धर्मवीर की सिर पर भारी पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह गाय को चारा डालने नहीं पहुंचे तो भतीजा घर पहुंचा, दरवाजा बंद मिला और दीवार फांदकर अंदर जाने पर लहूलुहान शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
पुलिस पहुंची
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव सहाई में शुक्रवार सुबह मरघट के पास बने मकान और मंदिर में रहने वाले साधु का रक्तरंजित शव घर में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। हमलावरों ने रात में सोते वक्त भारी पत्थर से सिर पर प्रहार कर साधु की हत्या कर दी। सुबह वह रोज की तरह पशुओं को चारा डालने नहीं पहुंचे, तो परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने दरवाजा बंद पाकर अंदर झांका, तो साधु का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। वारदात की सूचना पर डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार पुलिस बल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
गांव सहाई निवासी 42 वर्षीय धर्मवीर सोलंकी साधु थे। चार भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। मरघट के पास बने मकान और मंदिर में अकेले रहते थे। उनके बड़े भाई राजकुमार (62), वासुदेव (55) और देशराज (50) हैं। परिजन के अनुसार, धर्मवीर मंदिर पर पूजा करने के बाद रोजाना पूरे गांव की परिक्रमा करते थे। रोजाना सुबह करीब छह बजे उठकर पशुओं को चारा डालते थे। शुक्रवार सुबह वह चारा डालने नहीं पहुंचे, तो भतीजे सौरभ ने मोबाइल पर काॅल किया। कई बार कॉल करने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर उसे अनहोनी की आशंका हुई। भतीजा सौरभ सुबह करीब आठ बजे धर्मवीर सोलंकी के घर पहुंचा, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था।

सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीण दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। घर के अंदर धर्मवीर का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। शव के पास खून से सना पत्थर पड़ा मिला। परिजन और ग्रामीणों की सूचना पर डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार पुलिस बल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जिस पत्थर से साधु की हत्या की गई, उसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया। डॉग स्क्वायड की मदद से हमलावरों तक पहुंचने के प्रयास किए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वारदात के बाद गांव में दहशत
पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ रंजिश समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर घटना का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लेन-देन की चर्चा, प्रधान चुनाव की कर रहे थे तैयारी
वारदात के बाद सहाई गांव में चल रही चर्चाओं पर यकीन करें, तो एक वर्ष पहले धर्मवीर ने अपनी लाखों रुपये की संपत्ति बेची थी। चर्चा यह भी है कि साधु ने कुछ लोगों को ब्याज पर रुपये दिए हुए थे। आने वाले पंचायत चुनाव में धर्मवीर सहाई गांव से प्रधान पद के उम्मीदवारी की तैयारी कर रहे थे। धर्मवीर के पास तीन बीघा जमीन थी, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति ने साधु की हत्या की है, ऐसी आशंका है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं हैं। वारदात के खुलासे को पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -आदित्य कुमार, डीसीपी वेस्ट