फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   42 families flee claim

42 और परिवारों के पलायन का दावा

Sun, 19 Jun 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 19 Jun 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
42 families flee claim
42 और परिवारों के पलायन का दावा - फोटो : Amar Ujala
विहिप ने जारी की विस्थापितों की दूसरी सूची
विज्ञापन


खातीपाड़ा, जटपुरा और बिल्लोचपुरा में रहने वालों के नाम

विश्व हिंदू परिषद ने दबंगों की दहशत से ‘घर’ छोड़ने वालों की दूसरी सूची जारी करते हुए 42 और परिवारों के पलायन का दावा किया है। इसमें से कुछ परिवारों को विहिप सामने भी लाया है। लोगों ने दबंगों के डर की वजह से घर बेचकर जाने की बात कही है। विहिप का यह सर्वे अभी जारी है।
शामली के कैराना और कांधला प्रकरण के बाद केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर विहिप की स्थानीय इकाई मिश्रित आबादी वाले विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे हिंदू परिवारों की सूची बना रही है, जिन्होंने दबंगों के डर से अपने घर बेचकर पलायन किया हो। लोहामंडी क्षेत्र के अब तक कुल 69 परिवारों की सूची सामने र्लाई गई है। हालांकि दावा 350 से अधिक परिवारों के पलायन का है। 
विज्ञापन


सूची जारी करने से पहले विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर खातीपाड़ा निवासी सनी को सामने लाए। सनी का कहना था कि नवंबर 2014 में पास के ही कुछ दबंगों ने उसके पिता सुभाष चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस वक्त वे अपनी दुकान पर ही बैठे थे। उसका कहना है कि हालांकि दोषी सलाखों के पीछे हैं, लेकिन अब वहां रहने में डर लगता है। कहता है, खातीपाड़ा में माहौल ठीक नहीं रहा। वह अब परिवार की सुरक्षा के खातिर अब घर बेचकर जाने की तैयारी कर रहा है। इस दौरान खातीपाड़ा, जटपुरा और बिल्लोचपुरा के और भी लोग मौजूद थे। उनका कहना है कि उनके क्षेत्र से अधिकांश हिंदू जा चुके हैं। कुछ लोग उन्हें परेशान करते हैं। उनके घरों के सामने कूड़ा फेंक देते हैं। मना करने पर झगड़ा करते हैं। त्योहार मनाना भी मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो-तीन दिन में सूची पूरी हो जाएगी। पलायन करने वाले सभी परिवारों के नाम उनके पूर्व के मकान नंबर के साथ दर्ज किए जाएंगे। जल्द ही यह सूची डीएम को ज्ञापन के माध्यम से सौंपी जाएगी। उनसे मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में रह रहे लोगों की सुरक्षा की भी मांग की जाएगी। 

- सुनील पाराशर, प्रांत उपाध्यक्ष, विहिप

इन्होंने किया पलायन

बिल्लोचपुरा
मकान नंबर                नाम
42/151 अ            हरी किशन
42/152 अ            सुशीला देवी
42/151                वीरेंद्र
42/186                रेनु राठौर
42/208                अविनाश
42/215                हेमंत कुमार
42/69                 जयप्रकाश
जटपुरा
राम गोपाल, दुलीचंद, ओम प्रकाश, किशन लाल अग्रवाल, हरी सिंह राना, रमेश चंद्र शर्मा, नीरज जैन, अशोक कुमार, मानिक चंद राजपूत, मोहन लाल, जवाहर सिंह, बंगालीमल, रविंद्र सिंह, कुनहरी लाल, मनोज जोहरी, शांति देवी, बृजकिशोर, दुर्गा जवाहर सिंह राना, कृपा शंकर शर्मा, उमा शंकर शर्मा। 

खातीपाड़ा
राजू, सिरजन, रामबाबू, सरोज, मुन्नीदेवी, रमेशचंद्र, रामबेटी, मुरारी, हरीओम, शंकुलता देवी, पप्पू माहौर, रामपाल, गोकुलचंद, टेकचंद, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed