{"_id":"5caf5b4ebdec221444248eea","slug":"41554996046-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जली 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जली 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। गांव दहगांव में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई, जिससे 50 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। तहसील की टीम भी नुकसान के आकलन के लिए पहुंच गई।
गुरुवार को दोपहर बाद अचानक दहगांव में शिवसिंह, हरचंद के खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उठी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू कर पाते तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे गढ़ी बरबारी चौकी प्रभारी नीरज सिंह ने ग्रामीणों व दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
तब तक आग ने अमर, शिव सिंह, रिंकू, गीत, मनोज, जगवीर, गजना, राहुल, जयराम, महेश, इंद्रजीत, रामवीर, देवो रामप्रसाद, भगीरथ, फतेहसिंह, शिव, बल्देव, टेकचंद, राहेताश, राधे, कल्लू, परशुराम, करन, राजेंद्र देवो, रामप्रसाद, भगीरथ, हरगुलाल, बुद्धी, दयराम, लेखराम, शिवसिंह, जगवीर, फतेह, हरी सिंह, मोहन आदि की करीब पचास एकड़ फसल को अपनी चपेट में ले लिया।