फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जन सुनवाई पोर्टल पर प्रदेश में अव्वल रही जिला पुलिस

जन सुनवाई पोर्टल पर प्रदेश में अव्वल रही जिला पुलिस

Thu, 04 Oct 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
जन सुनवाई पोर्टल पर प्रदेश में अव्वल रही जिला पुलिस
UP POLICE - फोटो : SELF
एटा। मुख्यमंत्री के जन सुनवाई वाले पोर्टल (आईजीआरएस) पर जिला पुलिस ने प्रदेश भर में अव्वल स्थान पाया है। शिकायती पत्रों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए पुलिस ने यह कारनामा दिखाया है।
विज्ञापन

थानो और कार्यालयों पर मामलो की सुनवाई न होने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से जन शिकायत (आईजीआरएस) पोर्टल बनाया गया है। इसी पोर्टल पर जिला पुलिस ने भी काम करते हुए शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण किया है। एएसपी क्राइम ओपी सिंह ने बताया कि उनकी देखरेख में आईजीआरएस पोर्टल पर पुलिस कर्मी समस्याओं का निस्तारण कर रहे है। उन्होंने पोर्टल पर जिले में शत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया गया है। जिसे लेकर प्रदेश भर में जिले को प्रथम स्थान मिला है। बता दे पिछले माह जिला पुलिस का 69वां स्थान रहा था। इसके बाद जिला पुलिस ने प्रथम स्थान पर छलांग लगाई है। प्रथम स्थान मिलने के बाद आईजीआरएस कर्मचारियों के साथ पुलिस विभाग में खुशी की लहर दौड़ रही है।
विज्ञापन

प्रशासन जन सुनवाई में फेल
एटा। आईजीआरएस के तहत शिकायतों के समाधान में जिला प्रशासन फिसड्डी साबित हुआ है। जुलाई माह तक 25वीं रैक पाने वाला जिला अगस्त में खिसक कर 46वें स्थान पर आ गया है। इसे लेकर अपर आयुक्त प्रशासन अलीगढ़ फैसल आफताब ने डीएम को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

488 शिकायतों का किया गया निस्तारण
पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों की कुल संख्या 488 रही थी, जिनमें दहेज उत्पीड़न, मारपीट, घरेलू हिंसा आदि की शिकायत सबसे अधिक रही थी। जिनका पुलिस ने समय रहते निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed