{"_id":"5ba654e6867a557fea119a8d","slug":"41537627366-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में गिरी गाय, पार्षद और भतीजे को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में गिरी गाय, पार्षद और भतीजे को बनाया बंधक
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अंडरग्राउंड बिजली केबल डालने के कार्य में हो रही परेशानी से नगरवासियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को होलीगेट क्षेत्र के पायसा गली में केबल के लिए खोदे गड्ढे में गाय गिर गई। गुस्साए लोग मौके पर पहुंचे पार्षद ओर उसके भतीजे को बंधक बना लिया और मारपीट की।
वार्ड 57 के पायसा क्षेत्र में बिजली की अंडरग्राउंड केबल बिछाने का कार्य चल रहा है। शनिवार को महोली की पौर निवासी अनिल यादव आदि की गाय पायसा में इस गड्ढे में गिर गई। इसकी सूचना पर क्षेत्र के पार्षद रामदास चतुर्वेदी और उनके भतीजे कुंज बिहारी मौके पर पहुंच गए। उनको देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।
उनके द्वारा जब पार्षद और भतीजे को खरी खोटी सुनाई गई तो इसका जवाब उनके द्वारा दिया गया। जिससे गुस्साए लोगों ने दोनों को घेर लिया और मारपीट की। काफी देर बाद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से वह बाहर निकले। पार्षद ने पायसा निवासी अनिल यादव व अन्य दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मौके से ठेकेदार भाग गया था। स्थानीय लोग बिजली केबल के लिए खोदे गए गड्ढों से परेशान थे। वहीं अनिल यादव ने बताया कि गायों को जंगल से लाते समय गड्ढे में गिर गईं। मौके पर मौजूद पार्षद उनके भतीजे ने गाली गलौज की तथा मारपीट की। अनिल ने कोतवाली में तहरीर दी है।