{"_id":"5ba654e3867a557ffe03f80f","slug":"41537627363-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची की गड़बड़ी में फंस गया 36 सफाई कर्मियों का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची की गड़बड़ी में फंस गया 36 सफाई कर्मियों का वेतन
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर निगम की ओर से भेजे गए 328 सफाई कर्मचारियों के बिल में डूडा 36 नाम अतिरिक्त बता रहा है, इस कारण इन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा। जबकि निगम का कहना है कि यह सूची डूडा की ओर से ही भेजी गई थी। पहले इन कर्मचारियों को वेतन मिल भी चुका है और इनकी उपस्थिति नगर निगम में दर्ज की जा रही है।
इससे प्रभावित 36 सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को अपर नगर आयुक्त सुशीला अग्रवाल से मुलाकात कर वेतन दिलाने की मांग की। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त सुशीला अग्रवाल ने बताया कि पीओ डूडा को पत्र लिखकर जवाब मांगा है, लेकिन पीओ डूडा ने कोई जवाब नहीं दिया। अपर नगर आयुक्त से मिलने वाले सफाई कर्मचारी नितिन, मुकेश, गौरव चौहान, विजय आदि हैं।