फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मातमी धुन के बीच करबला में सुपुर्द-ए-खाक किए ताजिये

मातमी धुन के बीच करबला में सुपुर्द-ए-खाक किए ताजिये

Fri, 21 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मातमी धुन के बीच करबला में सुपुर्द-ए-खाक किए  ताजिये
फिरोजाबाद। मोहर्रम की दसवीं तारीख पर शहर में जगह-जगह से ताजिये और अलम के जुलूस निकाले गए। मातमी धुन के साथ गमगीन माहौल में ताजिये लेकर लोग करबला पहुंचे। यहां ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन


जिला मोहर्रम कमेटी ने मोहल्ला शीशग्रान स्थित दरगाह पर सुबह कुरान ख्वानी की गई। यहां काफी संख्या में अलम, ताजिये व बुर्राक जनता के दर्शनार्थ रखे गए। मुख्य अतिथि एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह, एडीएम अतुल सिंह ने सोने-चांदी के अलम हाथों में उठाकर जुलूस शुरू किया। जिला मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष इकबाल उद्द्ीन साबरी ने अलम, ताजिये व बुर्राकों को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


जुलूस का नेतृत्व इकबाल उद्दीन साबरी और सूफी गुलाम समदानी कर रहे थे। जुलूस शीशग्रान दरगाह से प्रारंभ होकर झमैया टोला, होली वाली भट्टी, हाजीपुरा चौराहा से गालिब नगर, मोहल्ला राहीनगर, शीतल खां मार्ग पर पहुंचा। शीतल खां मार्ग हाते हुए शीशग्रान स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। शहर के अन्य क्षेत्रों से निकाले गए ताजिये जुलूस के साथ करबला ले जाए गए। यहां ताजियों को सुर्पद ए खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला शीशग्रान स्थित दरगाह पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, पार्षद हरिओम वर्मा, गुलाम रब्बानी, हाशिम फिरोजाबादी, नुरुलहुदा लाला राइन, सूफी वकील मियां, सूफी गुलाम हसनैन, सूफी शाह आलम, इबने हसन, गुलाम अदनान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed