{"_id":"5b8eb8e2867a554849301fea","slug":"41536080098-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चराने गई वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चराने गई वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Lady beating
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पशु चराने गई वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिजनों को शव हाथ पांव बंधी हुई हालत में पड़ा हुआ मिला। घर के लोगों ने वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना जसथपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्ध महिला घर से दोपहर को पशु चराने के लिए खेत पर गई थी। देर शाम तक महिला घर लौटकर नहीं पहुंची। जबकि जानकारी महिला के घर पहुंच गए। इसे देख परिजनों में किसी भी अनहोनी घटना की आशंका हुई और उन्होंने महिला की खेतों पर तलाश शुरू कर दी। देर रात तक परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने महिला की सुबह को तलाश की तो उसके खेत में ही महिला का शव हाथ पांव बंधी हुई हालत में पड़ा मिला। साथ ही महिला के गले में भी रस्सी बंधी हुई थी। इसकी जानकारी लोगों ने जसरथपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने वृद्ध महिला के साथ सामूहिक दुराचार होने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।