{"_id":"5b8eb8d5867a554856787136","slug":"41536080085-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज जेल में निरुद्ध बंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज जेल में निरुद्ध बंदी की मौत
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कासगंज जेल में निरुद्ध बंदी ने उपचार के लिए आगरा ले जाते समय दम तोड़ दिया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कासगंज के सिकतरा निवासी ब्रजनंदन (72) पुत्र मुंशीलाल हत्या एवं गैंगेस्टर के आरोप में कासगंज जिला कारागार में विचाराधीन बंदी के रूप में सजा काट रहा था। सोमवार रात अचानक ब्रजनंदन की हालत खराब हो गई। इस पर जेल प्रशासन ने उसे कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। सिपाही उसे आगरा ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।