फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन हुई खत्म

जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन हुई खत्म

Wed, 13 Jun 2018 08:02 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन हुई  खत्म
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। इस वक्त कुत्ता और बंदर का काटना खतरनाक ही नहीं महंगा भी साबित हो सकता है। जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। इसके चलते 100-150 मरीज प्रत्येक दिन वापस लौट रहे हैं। ऐसे में मरीजों को इन महंगे इंजेक्शन की बाजार से खरीद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ही प्रत्येक दिन 100-150 मरीज प्रतिदिन कुत्ता और बंदरों से काटने के बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचते हैं। इसमें 20 प्रतिशत मरीज बंदरों से प्रभावित होते हैं, जबकि बाकी 80 प्रतिशत मरीज कुत्तों के काटने का शिकार होते हैं। बाजार में महंगी कीमत वाले ये इंजेक्शन जिला अस्पताल सहित ग्रामीण अंचलों के सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लगाए जाते हैं। ग्रामीण अंचल के अस्पतालों में इनकी उपलब्धता कम होने के कारण अधिक दबाव जिला अस्पताल पर ही रहता है।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से जिला अस्पताल में भी एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। इससे इंजेक्शन के लिए यहां पहुंचने वाले मरीज निराश लौट रहे हैं। यहां लोगों को बाजार का रास्ता दिखाया जा रहा है। हालांकि बाजार से खरीदकर इंजेक्शन लाने वालों को जिला अस्पताल में सिर्फ लगाया जा रहा है। यहां .5 एमएल वाले इंजेक्शन को मिलकर दो मरीज लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। इसकी सूचना आपूर्ति करने वाली एजेंसी को दे दी गई है, लेकिन अब तक उपलब्धता संभव नहीं हो सकी है। इस स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
डॉ. वीके गुप्ता, सीएमएस, महर्षि दयानंद जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed