फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सिक्योरिटी गार्ड को फंसाने के लिए बनाया बम का हौवा

सिक्योरिटी गार्ड को फंसाने के लिए बनाया बम का हौवा

Fri, 27 Apr 2018 08:05 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड को फंसाने के लिए बनाया बम का हौवा
डैमो - फोटो : google
मथुरा। नयति अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक नयति अस्पताल की एंबुलेंस का पूर्व चालक निकला। उसकी पत्नी नयति अस्पताल में ही सिक्योरिटी गार्ड है। पत्नी के साथ में गार्ड का काम करने वाले युवक को फंसाने के लिए अस्पताल में बम रखा होने की फर्जी सूचना दी थी।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर को नयति की इमरजेंसी में बम रखा होने की सूचना सिक्योरिटी अधिकारी पर पहुंची थी। पुलिस ने पूरा अस्पताल छान मारा लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। पुलिस ने उस नंबर के आधार पर धमकी देने वाले की तलाश शुरू की जिस नंबर से सिक्योरिटी अधिकारी पर फोन आया था। शुक्रवार को पुलिस ने अजय सिंह राजौरा निवासी इंदौर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार करके पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि अजय राजौरा आठ माह पूर्व तक नयति अस्पताल की एंबुलेंस पर चालक था। उसे हटा दिया गया था। अजय अब केडी मेडिकल छाता में गाड़ी चलाता है। वहीं अजय राजौरा की पत्नी नयति अस्पताल में ही सिक्योरिटी गार्ड है। पत्नी से अजय की अनबन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अस्पताल के दूसरे सिक्योरिटी गार्ड देवेंद्र पाराशर व प्रमिला अजय की पत्नी को सहयोग करते हैं। इससे वह कुपित रहता है। दूसरे सिक्योरिटी गार्ड को फंसाने के लिए अस्पताल में बम होने की सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर अजय को पकड़ लिया। अजय से दो मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed