{"_id":"5acfa3184f1c1b853d8b4d8e","slug":"41523557144-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सदर विधायक ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सदर विधायक ने किया निरीक्षण
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार रात में आई आंधी और बारिश के बाद प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सदर विधायक मनीष असीजा ने तहसील टीम के साथ निरीक्षण कर पीड़ितों का हाल पूछा। उन्होंने पीड़ित लोगों को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।
सदर विधायक ने मोहल्ला झलकारी नगर में प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। 15 स्थानों पर अधिक नुकसान मिला। झलकारी नगर में बड़ा नीम का पेड़ टूट कर सामने वाले मकान पर गिरने से दीवार और छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। कई मकानों की दीवारें चटकने के साथ टिनशेड, छज्जे टूट गए। विधायक ने हास्पिटल जाकर पीड़ितों का हाल पूछा। लेबर कालोनी में टंकी के सामने विशाल नीम का पेट टूट कर छत पर गिरने से मकान की दीवारों में दरारें पड़ गईं।
पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी पार्क में नीम का पेड़ टूट कर गिरने से पार्क की दीवार और रेलिंग टूट गई। नगर विधायक ने अपनी उपस्थिति में नुकसान का आंकलन कराकर पीड़ितों के बयान दर्ज कराए। उन्होंने डीएम, एसडीएम सदर को आर्थिक मदद दिलाने के निर्देश दिए। इसके साथ लखनऊ में राहत आयुक्त संजय कुमार से वार्ता की। राहत आयुक्त ने कहा कि डीएम से प्रभावित लोगों की सूची मिलने पर तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सांसद अक्षय यादव आंधी तूफान से हुई तबाही का जायजा लेने नगला भाव सिंह, खरचुली, नगला दरूआ, मटसेना, इटोरा, लेखराजपुर, जलालपुर चैराहा, शेरपुर, सिकेरा, खेड़ा, खड़ेरिया, हरदासपुरा, रूपवास, नानपी पीथनी का दौरा किसानों की पीड़ा सुनी। उन्होंने कहा कि लगातार तीन साल से किसान आलू की खेती में घाटा उठा रहा है। इस वर्ष आलू में कुछ घाटा पूरा होने की आस बंधी है। गेहूं की फसल अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन बारिश में गेहूं की फसल चौपट हो गई है।
इससे जिले के किसान तबाह हो गए हैं। सांसद ने जिले में किसानों की तबाही का आंकलन कराते हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, एमएलसी असीम यादव, डा. दिलीप यादव, अवनींद्र यादव, रामसेवक यादव, संजय यादव, रमेश चंचल, विजय आर्या, शिवप्रताप यादव, धर्मदास शंखवार, बंटू कठेरिया, जगमोहन यादव, रामप्रताप गुर्जर मौजूद रहे।