फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सुभाष तिराहे पर अचेतावस्था में मिला राहगीर

सुभाष तिराहे पर अचेतावस्था में मिला राहगीर

Tue, 16 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सुभाष तिराहे पर अचेतावस्था में मिला राहगीर
एक्सप्रेसवे पर हादसे में युवक-युवती घायल
विज्ञापन

शिकोहाबाद।
मल्टीनेशनल कंपनी के जनरल मैनेजर के बेटे और उसकी दोस्त आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना नगला खंगर के गांव भदान के पास हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार का टायर फट गया और वह दूसरी कार से टकरा गई। अधिकारियों को हादसे की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें परिवारीजन साथ ले गए।
मंगलवार को उल्लास रघुवंशी (25) पुत्र उत्कर्ष रघुवंशी निवासी सरस्वती अपार्टमेंट गोमतीनगर लखनऊ और ज्योति डसला (24) पुत्री मेहमन सिंह निवासी कंडेवरला पिथौरागढ़ उत्तराखंड कार से दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे वह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना नगला खंगर के गांव भदान के पास पहुंचे तभी उनकी कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही दूसरी कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। अधिकारियों को आदित्य बिरला ग्रुप के जी के बेटे के हादसे में घायल होने की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। थाना नगला खंगर प्रभारी अमोल शर्मा ने घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। टक्कर मारने वाली कार को चालक लेकर भाग निकला। सूचना पर उल्लास रघुवंशी के परिवारीजन पहुंच गए। वह दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अपने साथ ले गए। अस्पताल सूत्रों की माने तो ज्योति बेहोशी की हालत में थी। उसके पर्स में हवाई जहाज का टिकट रखा था। वह दिल्ली की एक कंपनी में काम करती है। कुछ होश में आने पर उसने उल्लास से खुद को कहां पर ले जाने के बारे में भी पूछा था। एसओ नगला खंगर का कहना है कि दोनों दोस्त हैं। दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन


फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्रांर्गत सुभाष तिराहा पर अचेतावस्था में पडे़ एक व्यक्ति को देख लोगों का मजमा लग गया। अति व्यस्ततम जगह पर अचेतावस्था में पडा अधेड़ को उठाने की जहमत वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और राहगीरों में से किसी ने नही उठाई। घटना दोपहर करीब बारह बजे की है। सुभाष तिराहा स्थित नगर निगम की ओर जाने वाले रास्ते पर लगभग पचास वर्षीय एक अधेड अचेतावस्था में पडा था। अधेड व्यक्ति को सडक पर पड़ा देख वहां लोगों का मजमा लग गया। लेकिन किसी ने उसे उठा कर साइड से लिटाने अथवा अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। चौराहा पर तैनात पुलिस कर्मी भी अधेड़ को पड़ा देख मूकदर्शक बने रहे। अधेड़ वहां आने-जाने वाले वाहनों की चपेट में आने से बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन के इंतजार में खड़े कासगंज निवासी यात्री की मौत
थाना टूंडला क्षेत्रांर्गत मेन चौराहा पर किसी वाहन के इंतजार में खडे़ एक व्यक्ति की हद्याघात से मौत हो गई। व्यक्ति की अचानक मौत के बाद चौराहा खडे़ लोगों में हडकंप मच गया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर आए। 48 वर्षीय हरवंश चौहान पुत्र गजराज सिंह निवासी मौहल्ला जयराम अहीरपाडा जनपद कासगंज मंगलवार की दोपहर को आगरा जाने की कह कर घर से निकले थे। रास्ते में वह टूण्डला चौराहा पर रूक कर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दरम्यान अचानक जमीन पर गिर पडे। लोग कुछ समझ पाते इससे पूर्व उनकी धडकनें रूक गईं। चौराहा पर तैनात पुलिस कर्मी उनके बचने की आस में 108 एम्बूलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाए। जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed