फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मैनपुरी में राज्यस्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप 19 से

मैनपुरी में राज्यस्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप 19 से

Thu, 14 Dec 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी में राज्यस्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप 19 से
वॉलीबॉल
मैनपुरी। पूर्व मंत्री मुंशीलाल स्मृति 66वीं पुरुष- महिला राज्यस्तरीय चैंपियनशिप 19 दिसंबर से केवीए महाविद्यालय बरनाहल के मैदान में होगी। 23 दिसंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन



एसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी, ब्रजेश सेंगर और रविंद्र सिंह ने मैदान पर बनाए जा रहे पुरुष वर्ग के तीन तथा महिला वर्ग को दो कोर्ट का निरीक्षण किया। महासचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 100 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। चैंपियनशिप के लिए कई कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


इसमें कंट्रोल कमेटी का चेयरमैन प्रदीप चौहान को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त विष्णु सिंह (लखनऊ) को निर्णायक मंडल, आरपी शुक्ला (इलाहाबाद) को तकनीकी कमेटी का, पॉल देेवेंद्र को प्रमाणपत्र कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वाराणसी के डॉ. अभिमन्यु सिंह, आनंद बिहारी श्रीवास्तव, राकेश वेदी, अजय भदौरिया, डीके शाही आदि भी शामिल किए गए हैं। इस चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ी नेशनल में भाग लेंगे।


मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार रत्न, सचिव स्वतंत्र कुमार, मैनपुरी वालीबाल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, सचिव राघवेंद्र दुबे, पंकज राठौर, कौशलेंद्र भदौरिया, विकास चौहान, जयदीप चौहान, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed