{"_id":"5a0da62b4f1c1b6f548bd971","slug":"41510843947-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी गिरने से क्षतिग्रस्त हुई लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी गिरने से क्षतिग्रस्त हुई लाइन
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। जर्जर टंकी को ढहाने के दौरान पेयजल आपूर्ति करने वाली राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे नगर की 12 से अधिक कालोनियों में पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। पालिका की टीमें इसकी मरम्मत में जुटी हैं। पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों में आक्रोश है।
थाना रोड के निकट गांधी पार्क के पास जर्जर पानी की टंकी को ढहाया गया था। जिसकी चपेट में आकर वहां से गुजर रही राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कस्बा के बड़े इलाके में पेयजल संकट गहरा गया है।
लालाराम मार्ग, मवस्सल ,भरतपुरिया पेच, बल्देवगंज, लालाराम मार्ग, अग्रसेन नगर, राधागोविंद नगर, पंचशील कालोनी, कृष्णा नगर, आदि में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। बल्देवगंज निवासी शशि कुमार अग्रवाल ने बताया कि कई दिनों पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
पालिका से भी शिकायत की है। लेकिन अभी तक उसका कोई समाधान नहीं किया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं बनाई है। पालिका के लेखाधिकारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि लाइन मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्द व्यवस्था सुचारू होगी।