{"_id":"5a08800b4f1c1bd7538bce99","slug":"41510506507-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
छात्र की मौत पर बिलखते घरवाले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव छाछा में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत हो गई। शव खेत में पड़ा मिला है। वह बीएसी का छात्र था। खेत में पानी लगाने गया था। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव छाछा निवासी बीएससी का छात्र नितिन दुबे (19) कसबा के नेशनल डिग्री कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार सुबह वह खेत में पानी लगाने के लिए गया था। बताया गया कि अचानक पानी लगाते समय वह खेत में ही गिर गया। काफी देर तक वह खेत में ही पड़ा रहा।
करीब 10.30 बजे पर गए एक व्यक्ति ने परिवारीजनों को नितिन के खेत पर न होने की जानकारी दी। परिवारीजनों ने जब तलाश की तो खेत पर लगे ट्यूबवेल से करीब 200 मीटर की दूरी पर नितिन का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत किस वजह से ये किसी को नहीं पता। कारण जानने के लिए परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।