फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अफवाह फैलाने वाले 50 लोग चिंहित किए

अफवाह फैलाने वाले 50 लोग चिंहित किए

Sat, 23 Sep 2017 08:25 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
अफवाह फैलाने वाले 50 लोग चिंहित किए
पुलिस (सांकेतिक चित्र) - फोटो : demo
कोसीकलां (मथुरा)। मामूली विवादों की अफवाह फैलाकर नगर की शांति व्यवस्था को भंग करने वालों को पुलिस ने चिंहित करना शुरू कर दिया है। ऐसे करीब 50 लोगों को चिंहित कर उनके मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। नाडूवास वाली गली का विवाद हो या फिर बल्देवगंज इलाके का मामला या फिर बच्चे को एक शराबी युवक द्वारा टक्कर मारने का मामला। अधिकतर मामलों में दोनों समुदाय आमने-सामने आने से बाल बाल बच गए। किसी तरह से पुलिस ने हालात को संभाल लिया। लगातार आमने-सामने आ रही इन घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। एक जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया है कि कुछ लोग जबरन नगर की शांति व्यवस्था में जहर घोलना चाहते हैं। सीओ चंद्रधर गौड़ ने जांच को लेकर उपद्रवियों को चेतावनी दी है। ब्राहमण धर्मशाला एवं थाने में शांति कमेटी की बैठकों में भी यह मामला उठाया गया था। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि करीब 50 ऐसे संदिग्ध लोगों को चिंहित किया है जो मामूली विवादों को अफवाह फैलाकर शांति व्यवस्था को भंग करने के प्रयास में लगे हैं। ऐसे लोगों के मोबाइल नंबरों पर सर्विलांस के जरिए नजर रखी जा रही है। मामला सामने आने पर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed