फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रेन के टायलेट में दुष्कर्म करने वाला पटना में गिरफ्तार

ट्रेन के टायलेट में दुष्कर्म करने वाला पटना में गिरफ्तार

Mon, 31 Jul 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के टायलेट में दुष्कर्म करने वाला पटना में  गिरफ्तार
demo - फोटो : demo
मथुरा। ट्रेन के टायलेट में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को पटना में गिरफ्तार कर लिया गया है। मथुरा जीआरपी के बनवाए गए स्केच के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई है। पीड़ित किशोरी ने भी उसकी पहचान कर ली है। आरोपी बलिया का रहने वाला है।
विज्ञापन



पटना से मथुरा आ रही किशोरी के साथ 16 जुलाई को ट्रेन के टायलेट में दुष्कर्म हुआ था। दरिंदे ने किशोरी के साथ मारपीट की थी। गला दबाने की कोशिश भी की गई। दरिंदा किशोरी को धमकाकर आगरा में उतर गया था। जब किशोरी अपनी मौसी की तलाश में वृंदावन पहुंची तो वहां उसने अपने साथ हुई दुष्कर्म की जानकारी दी थी। किशोरी का कहना था कि पटना से ट्रेन चलते ही उसके साथ घटना हुई थी। इस पर मथुरा जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर पटना जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया था। जीआरपी पुलिस ने किशोरी के बताए गए हुलिये के आधार पर आरोपी का स्केच तैयार कराया था। स्केच सभी थानों में भेजा गया था। पटना पुलिस को भी दिया गया था। पटना पुलिस ने उसी स्केच के आधार पर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन




मथुरा जीआरपी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि जीआरपी पटना ने इस मामले में आरोपी युवक अनिल पासवान निवासी गांव बैजनाथ का पुरा थाना कुम्हट जिला बलिया को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने आरोपी युवक को पहचान लिया है। बताया कि आरोपी युवक पटना में मजदूरी करता है। पटना में काम नहीं मिला तो वह काम की तलाश में आगरा आ रहा था। इसी दौरान उसने किशोरी संग ट्रेन में रेप किया। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed