{"_id":"593d85fd4f1c1bd5438b45b0","slug":"41497204221-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में मारपीट, फायरिंग
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला लऊ में रविवार को जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इनमें मारपीट के के साथ जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला लऊ निवासी रामप्रकाश और चचरे भाई राजेंद्र के जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में रविवार शाम करीब छह बजे दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। देखते ही देखते इनमें मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों की ओर से ताबडतोड फायरिंग होने लगी।
फायरिंग से गांव में सनसनी फैल गई। अनहोने की आशंका से लोग सहम गए। लोग बचने के लिए घरों में छिप गए। इधर, गोली लगने से राजेंद्र का पुत्र विपिन और भाई जिलेदार सिंह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है।