फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   40 Petha units administration studded lock

40 पेठा इकाइयों पर प्रशासन ने जड़ा ताला

Fri, 20 Mar 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 20 Mar 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
शहर में कोयले से संचालित पेठा इकाइयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक 40 पेठा इकाइयों को सील किया गया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन शहर में संचालित पेठा इकाइयों को कालिंदी विहार में शिफ्ट कराना चाहता है। साथ ही कोयला भट्ठियों को बंद कराया जा रहा है। पिछले करीब 10 माह से अभियान चल रहा है। लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ व्यापारियों ने शपथ पत्र दिया कि वे कोयले का प्रयोग नहीं करेंगे, लिहाजा सील खोल दी जाए। प्रशासन ने सील खोल दी, लेकिन पुन: कोयले का प्रयोग करने पर शुक्रवार को सात इकाइयों को सील कर उनके खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया गया। गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे एसीएम तृतीय अरुण कुमार, सीओ कोतवाली, नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव राठी, प्रदूषण विभाग की टीम के साथ अभियान चलाया गया। नूरी गेट से लेकर शीतला गली तक करीब 40 पेठा कारखानों को सील किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। कुछ ने विरोध भी किया। तमाम लोगों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोयले की भट्ठी से संचालित कारखानों को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed