फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   40 lakh stolen by breaking the locks of the house in Nagla lover

नगला प्रेमी में एक मकान के ताले तोड़ कर 40 लाख की चोरी

Sun, 10 Oct 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
40 lakh stolen by breaking the locks of the house in Nagla lover
करहल (मैनपुरी)। गांव नगला प्रेमी में चोरों ने शनिवार की रात एक मकान में चोरी की बड़ी वारदात अंजाम दी। चोरों ने अलमारी व बक्सों में रखे करीब 40 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने के बाद रविवार की सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला प्रेमी निवासी मनोज कुमार अपने तीन भाइयों के साथ संयुक्त परिवार में रहते हैं। शनिवार की रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे। तभी किसी समय चोर घर में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरों के अंदर रखी अलमारी व बक्सों में रखे करीब 40 लाख रुपये कीमत के जेवर और नकदी चोरी कर ली। रविवार की सुबह जब परिजन जागे तो कमरों में रखी अलमारी व बक्सों का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गई। 40 लाख रुपये की चोरी की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी देर तक घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर गृहस्वामी से जानकारी ली। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----------------
यह सामान हुआ चोरी
गृहस्वामी द्वारा पुलिस को चोरी गए सामान की सूची दी गई है। इसमें करीब 82 तोला सोना व 800 ग्राम चांदी के जेवर चोरी की बात कही गई है। गृहस्वामी के अनुसार चोर मनोज कुमार के कमरे से दो सोने के हार, तीन चेन, 12 अंगूठी, चार झुमकी, चार चूड़ी, दो कमरबंद, एक मंगलसूत्र, संतोष के कमरे से दो हार, छह चूड़ी, दो जोड़ी झुमकी, तीन चेन, 13 अंगूठी, एक मंगलसूत्र और संजय के घर से दो हार, छह चूड़ी, दो चेन, नौ अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक कमरबंद चुरा ले गए। नकदी भी चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed