फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   40 artists from Mumbai will perform dance drama with Hema Malini in Mathura Janmashtami

Janmashtami: हेमा मालिनी बनेंगी कान्हा की मां, मुंबई के 40 कलाकार करेंगे नृत्य नाटिका; CM योगी भी होंगे शामिल

Sat, 24 Aug 2024 09:29 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 24 Aug 2024 09:29 PM IST
सार

इस वर्ष 26 अगस्त और 27 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जन्मोत्सव पर सांसद हेमा मालिनी कान्हा की यशोदा मां बनेंगी। वह नवनिर्मित पांचजन्य प्रेक्षागृह में लोकार्पण के अवसर पर मुंबई के कलाकारों के साथ यशोदा-कृष्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी।

विज्ञापन
40 artists from Mumbai will perform dance drama with Hema Malini in Mathura Janmashtami
हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव पर रविवार को सांसद हेमा मालिनी कान्हा की यशोदा मां बनेंगी। वह नवनिर्मित पांचजन्य प्रेक्षागृह में लोकार्पण के अवसर पर मुंबई के कलाकारों के साथ यशोदा-कृष्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी। इसके लिए सांसद ने अपने मन माफिक पांचजन्य प्रेक्षागृह को तैयार कराया है।

विज्ञापन


सांसद हेमा मालिनी के निर्देश पर मुंबई के तकनीशियनों के अनुसार पांचजन्य प्रेक्षागृह की मंच सज्जा की गई है। गहरे नीले रंग के पर्दे मंच पर लगाए गए। मंच पर लाइट और फॉक्स लाइट लगाई गई हैं। रविवार शाम करीब 6 बजे से प्रेक्षागृह में सीएम योगी आदित्यनाथ के आने पर 11 शंखों का वादन किया जाएगा। यहां सीएम द्वारा मथुरा-वृंदावन सहित ब्रज के विभिन्न क्षेत्रों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान सांसद हेमा मालिनी 40 मिनट की यशोदा-कृष्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी। मंच समन्वयक अनूप शर्मा ने बताया कि सांसद के निर्देशन में होने वाली खास नृत्य नाटिका में हेमा मालिनी यशोदा की भूमिका में होंगी। इनके साथ मुंबई से आए 40 कलाकार नृत्य नाटिका में मंचन करेंगे। नृत्य नाटिका में भगवान कृष्ण और यशोदा के बीच होने वाले संवाद और उनके वात्सल्य भाव को हेमा मालिनी द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। इसे मुख्यमंत्री भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कवि राधागोविंद पाठक द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। इसी क्रम में गायक मयूर कौशिक द्वारा अष्टछाप के पदों का गायन किया जाएगा। वत्स बंधु ईशान एवं पार्थ भी पद गायन करेंगे। मंच का संचालन अल्का निवेदन एवं डॉ. अनिल चतुर्वेदी द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed