फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4 pilgrims of Mainpuri stranded due to rain in Amarnath Yatra

Agra News: अमरनाथ यात्रा में बारिश से फंसे मैनपुरी के 4 श्रद्धालु

Fri, 07 Jul 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
4 pilgrims of Mainpuri stranded due to rain in Amarnath Yatra
मैनपुरी। जोरदार बारिश के चलते सरकार ने अमरनाथ यात्रा रोक दी है। ऐसे में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे यात्री बीच में ही फंसे हुए हैं। इन यात्रियों में मैनपुरी के 4 श्रद्धालु भी शामिल हैं। फोन पर हुई बातचीत में चारों श्रद्धालुओं ने सकुशल होने की बात कही है। परिजन को उनकी चिंता सता रही है।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से ही लगातार जिले से श्रद्धालु बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को अमरनाथ में भारी बारिश के चलते लैंड स्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया है। इसके चलते सरकार ने सतर्कता दिखाते हुए शुक्रवार और शनिवार के लिए अमरनाथ यात्रा पर रोक लगा दी है। इसके चलते बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे मैनपुरी के चार श्रद्धालु रास्ते में ही फंस गए हैं। इनमें रवि प्रकाश पलिया, उनकी पत्नी वीना पलिया, सुनील दीक्षित और उनकी पत्नी विभा दीक्षित शामिल हैं। सभी चारों लोग पंचतरणी पर रुके हुए हैं। शुक्रवार को दोपहर में जम्मू से उनकी फ्लाइट थी, लेकिन वह छूट गई।
विज्ञापन


बारिश के चलते हेलीकॉप्टर सेवा भी फिलहाल बंद कर दी गई है। बारिश रुकते ही श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से निकालने का काम शुरू किया जाएगा। अमरनाथ सेवा मंडल के जिलाध्यक्ष दिगेंद्र मिश्रा ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और जल्द घर वापस लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed