फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4 named in kidnapping of teenager

Agra News: किशोरी को अगवा करने के मामले में 4 नामजद

Fri, 07 Jul 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
4 named in kidnapping of teenager
अमांपुर। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में उसकी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराया। इसमें पीड़िता ने चार आरोपियों को आरोपित किया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान लेते हुए किशोरी की बरामदगी के निर्देश दिए हैं। एक गांव की रहने वाली किशोरी बीते 30 जून को घर में अकेली थी। परिजन किसी काम से अमांपुर गए थे। देर शाम परिजन वापस लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। किशोरी को घर पर न पाकर परिजन को चिंता हुई। वे उसकी तलाश शुरू किए। इस दौरान उन्हें पता चला कि गांव निवासी राकेश, सर्वेश, अवधेश और संतोषी बेटी को अगवा करके ले गए हैं। आरोपी किशोरी के माध्यम से घर में रखे 20 हजार रुपये भी निकलवाकर ले गए। इस पर पीड़ित मां थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसपी ने थाना प्रभारी को किशोरी की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि किशोरी को अगवा करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। सर्विलांस की मदद से किशोरी को बरामद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed