{"_id":"74656d1d9626f2b306603fce192ad8d5","slug":"36-suspected-cases-of-swine-flu-including-four-doctors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार डाक्टर समेत स्वाइन फ्लू के 36 संदिग्ध मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डाक्टर समेत स्वाइन फ्लू के 36 संदिग्ध मरीज
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Mar 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिसका अंदेशा था वही हुआ। तापमान कम होने से स्वाइन फ्लू का खतरा और बढ़ गया है। बुधवार को चार निजी डाक्टर समेत 36 मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले। सभी के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। वहीं पूर्व में भेजे गए सैंपलों में से 17 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें सात पाजिटिव हैं। राहत की बात यह है कि ये सातों मरीज अब स्वस्थ हैं। इन्हें पहले ही डिस्चार्ज किया जा चुका है।
बुधवार को एक के बाद एक 36 मरीजों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पैर फूल गए। सैंपल लेने को अतिरिक्त चिकित्सक लगाए गए। इनमें चार सैंपल प्राइवेट हास्पिटल से लिए गए हैं। ये चारों मरीज निजी चिकित्सक हैं। बाकी मरीज एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में पहुंचे। इनकी जांच कर स्क्रीनिंग कमेटी ने सैंपल की संस्तुति की। पांच मरीजों को एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।
सीएमओ डा. आनंद वर्मा ने बताया कि दवाआें का पर्याप्त स्टाक है। जिला एपिडेमियोलोजिस्ट डा. प्रियंका ने बताया कि अब तक 152 सैंपल लिए गए हैं। 56 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 21 पाजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
30 डिग्री से अधिक तापमान पर ही खत्म होगा वायरस
स्वाइन फ्लू का वायरस कम तापमान में ज्यादा मारक होता है। इस मौसम में इसकी जीवित रहने की अवधि दुगनी हो जाती है। एसएन के माइक्रोबायलोजी विभागाध्यक्ष डा. अंकुर गोयल बताते हैं कि तापमान बढ़ने पर ही वायरस जल्द नष्ट होगा। अमूमन 30 डिग्री से अधिक तापमान सप्ताह भर रहे तो खतरा बेहद कम हो जाएगा। बेहद सावधानी की जरूरत है। छींकते समय मुंह पर रुमाल जरूर रखें। हाथों को स्वच्छ पानी से धुलें। जुकाम-खांसी से पीड़ित व्यक्ति से दूरी रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानाें पर जाने से बचें।