फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   35 Kanwariyas injured in different road accidents

Agra News: अलग-अलग सड़क हादसों में 35 कांवड़िये हुए घायल

Sat, 09 Mar 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
35 Kanwariyas injured in different road accidents
कासगंज। जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में 35 कांवड़िये घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

श्री गणेश इंटर कॉलेज के समीप ऑटो व बाइक की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िये अंश यादव और निखिल निवासी यादव नगर घायल हो गए। ऑटो सवार मनवीर निवासी इस्माइलपुर अलीगढ़ घायल हुआ। सोरोंजी मार्ग पर हादसे में बाइक सवार शिवम और उसका साथी घायल हो गया। अन्य सड़क हादसों में विकास, जितेंद्र निवासी नगला कंछल कोतवाली देहात एटा, सत्यवीर निवासी टूंडला, हरीश निवासी हाथरस, इंद्रवीर, भूपेंद्र, शरद यादव, गजेंद्र, बृजेश, मिलन, गौरव, श्यामसुंदर, रचना, गीता, चंद्रप्रकाश, खुशबू, मीना, गनेश निवासी हसायन हाथरस, लक्ष्मी निवासी सिकंद्राराऊ, विकास निवासी एटा, शुभम निवासी हाथरस, राकेश, बृजेश निवासी कुतुबपुर, संदीप निवासी फिरोजाबाद, अर्चित, प्रदीप निवासी नगला हाथी अमांपुर, रवि शर्मा निवासी चंदननगर आगरा सहित अन्य कांवडिये घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से दो श्रमिक घायल
गंजडुंडवारा। गंजडुंडवारा मार्ग पर शिवांगी ढाबा के निकट ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे उस पर सवार दो श्रमिक घायल हो गए।
पटियाली से सीमेंट के विद्युत पोल ट्रैक्टर ट्राली में लदकर सहावर जा रही ट्रैक्टर ट्राली शिवांगी ढाबा के समीप अनियंत्रित हो कर पलट गई। उस पर सवार श्रमिक नरेश निवासी पन्नापुर आंवला जिला बरेली और राहुल निवासी नगला किशोरी पटियाली घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed