{"_id":"610bc793c9ee3e6f450eebe7","slug":"35-centers-makes-for-b-ed-entrance-exam-2021-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021: आगरा और अलीगढ़ मंडल में 48,393 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021: आगरा और अलीगढ़ मंडल में 48,393 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Thu, 05 Aug 2021 04:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Aug 2021 04:42 PM IST
सार
आगरा जिले में सर्वाधिक 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 15018 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी आठ जिलों में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समन्वयक से होगी। 48,393 अभ्यर्थी इन जिलों के केंद्रों पर पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
परीक्षा दो पाली में सुबह 09:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 02:00 से शाम 05:00 बजे तक होगी। बुधवार को विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में आगरा जिले के 35 केंद्रों के लिए बनाए गए 70 पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। उन्होंने दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया कि वह पांच अगस्त को परीक्षा केंद्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे। छह अगस्त को सुबह छह बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। केंद्राध्यक्षों व कक्ष निरीक्षकों को पूरी प्रक्रियाएं समझाएंगे।
विज्ञापन
प्रत्येक पाली की परीक्षा के 45 मिनट बाद केंद्र कोड, उपस्थित और अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या उपनोडल अधिकारियों के मोबाइल फोन पर भेजनी होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्रों की पैकिंग सुनिश्चित करेंगे। बैठक में परीक्षा के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप, प्रो. अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
जिला अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र
आगरा 15018 35
मथुरा 5857 13
फिरोजाबाद 6130 15
मैनपुरी 5000 14
अलीगढ़ 9303 23
एटा 3000 09
हाथरस 2167 06
कासगंज 1919 07
प्रत्येक जिले में उप नोडल अधिकारी बनाए गए
विश्वविद्यालय की ओर से आगरा व अलीगढ़ मंडल के प्रत्येक जिलों के उप नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इसमें राजकीय व एडेड कॉलेजों के प्राचार्यों को रखा गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। यह अपनी रिपोर्ट डिप्टी नोडल अधिकारियों को देंगे।
जिला अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र
आगरा 15018 35
मथुरा 5857 13
फिरोजाबाद 6130 15
मैनपुरी 5000 14
अलीगढ़ 9303 23
एटा 3000 09
हाथरस 2167 06
कासगंज 1919 07
प्रत्येक जिले में उप नोडल अधिकारी बनाए गए
विश्वविद्यालय की ओर से आगरा व अलीगढ़ मंडल के प्रत्येक जिलों के उप नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इसमें राजकीय व एडेड कॉलेजों के प्राचार्यों को रखा गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। यह अपनी रिपोर्ट डिप्टी नोडल अधिकारियों को देंगे।