फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   34 Lakh Two-Wheeler Finance Scam: Accused Granted Bail in Fake KYC Case

UP: फर्जी दस्तावेज से कराया 47 दोपहिया वाहनों का लोन, बाइक फाइनेंस का बड़ा घोटाला; आरोपी को मिली जमानत

Fri, 27 Mar 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 09:53 AM IST
सार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए दोपहिया वाहनों के लिए करीब 34.47 लाख रुपये का फाइनेंस कराने के मामले में आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई। जांच में सामने आया कि कई ग्राहकों के केवाईसी दस्तावेज फर्जी थे और किस्तें भी जमा नहीं की गईं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
34 Lakh Two-Wheeler Finance Scam: Accused Granted Bail in Fake KYC Case
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों संग मिलकर फर्जी दस्तावेज के सहारे दोपहिया वाहन खरीदने के आरोपी शाहगंज थानाक्षेत्र के दौरेठा नंबर-1 निवासी यश खिरवार को जिला जज संजय कुमार मलिक ने जमानत दे दी। आरोपी ने अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था, जिसपर सुनवाई के बाद अदालत ने रिहाई के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


थाना सिकंदरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक नीलेश कुमार ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र प्रेषित किया था। आरोप लगाया कि उनकी कंपनी अपने ग्राहकों को दो पहिया वाहनों के लिए वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराती है। मेसर्स रामा मोटर्स के स्वामी अनुरत्न अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल और मां भगवती होंडा दो पहिया वाहनों के डीलर हैं।
विज्ञापन


उनकी कंपनी और डीलरों के बीच तय हुआ था कि कंपनी की ओर से भुगतान प्राप्त होते ही संबंधित ग्राहकों को समय से वाहन की डिलीवरी दी जाएगी। कंपनी के सेल्स ऑफिसर दीपक कुमार और राहुल कुशवाह ने यश खिरवार समेत 47 ग्राहकों के लिए वित्तीय सुविधा के लिए केवाईसी दस्तावेज प्रस्तुत किए। कंपनी ने ग्राहकों का फाइनेंस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पहिया वाहनों के डीलरों को कंपनी ने 34.47 लाख रुपये का भुगतान किया। कुछ समय बाद सभी ग्राहकों ने किस्त अदा करना बंद कर दिया। जांच में पता चला कि सभी वाहन स्वामियों के दस्तावेज फर्जी थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 8 फरवरी को जेल भेज दिया गया। तब से वह जेल में बंद था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed