फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   332 colleges uploaded marks of high school candidates

मैनपुरी: 332 कॉलेजों ने अपलोड किए हाईस्कूल परीक्षार्थियों के अंक, विद्यालय निरीक्षक ने दिए प्रधानाचार्यों को निर्देश

Thu, 20 May 2021 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 20 May 2021 11:41 PM IST
सार

जिला विद्यालय निरीक्षक ने छूटे हुए कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे हर हाल में अपने कॉलेज के छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड कराना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
332 colleges uploaded marks of high school candidates
माध्यमिक शिक्षा परिषद

विस्तार

हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के अंक अपलोड करने में मैनपुरी के कुछ कॉलेज लापरवाही कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अंक अपलोड न करने वाले 153 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को हर हाल में अंक अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं 332 कॉलेजों ने दूसरे दिन तक अंक अपलोड कर दिए थे।

विज्ञापन


अंक अपलोड के लिए निर्देश
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश पर सभी प्रधानाचार्यों को हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा और प्री बोर्ड परीक्षा के अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। 18 से 20 मई तक सभी परीक्षार्थियों के अंक अपलोड किए जाने हैं। बुधवार शाम तक जिले के 485 कॉलेजों में से 332 ने हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के अंक अपलोड कर दिए थे। 153 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने बुधवार शाम तक अंक अपलोड नहीं किए थे।
विज्ञापन


डाटा की कराई जांच
बुधवार शाम जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय में अधीनस्थों की मदद से कॉलेजों के डाटा की जांच कराई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छूटे हुए कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे हर हाल में अपने कॉलेज के छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में किसी भी लापरवाही पर वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा: प्रशासनिक आंकड़ों में हेराफेरी के आरोप, मौत के 20 से 25 दिन बाद दर्ज हुईं 19 मरीजों की मृत्यु रिपोर्ट

आगरा: फेसबुक पर इंस्पेक्टर को किया बदनाम, लगाए पांच लाख की रिश्वत के आरोप, भाजपा पार्षद और पति पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed