फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case Filed Against Bjp Councilor And Husband Accused Of Taking Five Lakh Rupees Bribe

आगरा: फेसबुक पर इंस्पेक्टर को किया बदनाम, लगाए पांच लाख की रिश्वत के आरोप, भाजपा पार्षद और पति पर मुकदमा दर्ज

Fri, 21 May 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 21 May 2021 12:21 AM IST
सार

मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज करा दिया। इसमें भाजपा की पार्षद और पति को नामजद किया। उन पर मानहानि, धोखाधड़ी, सरकारी कार्य सहित अन्य आरोप लगाए। 

विज्ञापन
Case Filed Against Bjp Councilor And Husband Accused Of Taking Five Lakh Rupees Bribe
crime demo

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला में भाजपा की महिला पार्षद और उनके पति के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी के बारे में फेसबुक पर टिप्पणी की। इस पर लिखा कि निरीक्षक ने पांच लाख रुपये की रिश्वत लेकर उनके खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें निरीक्षक की वर्दी में फोटो भी पोस्ट की थी। मुकदमे में मानहानि, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धारा लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


मंडी समिति के पास स्थित सरस्वती हॉस्पिटल में दो दिन पहले भाजपा पार्षद का चिकित्सक से विवाद हुआ था। पार्षद का आरोप था कि चिकित्सक ने अपने केबिन में बुलाकर अश्लील हरकत की। चिकित्सक के बेटे और कर्मचारियों ने पिटाई लगाई। उनके पति बचाने आए। उनको भी पीटा गया। इस मामले में छेड़छाड़ और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


उधर, चिकित्सक ने भी पार्षद पर आरोप लगाया। हॉस्पिटल संचालक सत्यभान सिंह की ओर से पार्षद, उनके पति और बेटे पर मारपीट, लूट और चौथ मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को इस मामले में पार्षद के नाम की फेसबुक आईडी पर निरीक्षक संजय कुमार त्यागी के बारे में टिप्पणी की गई। उनका वर्दी वाला फोटो लगाकर लिखा गया कि निरीक्षक ने पांच लाख रुपये की रिश्वत लेकर उनके खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज करा दिया। इसमें भाजपा की पार्षद और पति को नामजद किया। उन पर मानहानि, धोखाधड़ी, सरकारी कार्य सहित अन्य आरोप लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि पार्षद और उनके पति ने एकतरफा कार्रवाई का दबाव बनाया था। इसके लिए प्रलोभन भी दिए थे। उन्हें नहीं माना गया। निष्पक्ष कार्रवाई करने पर फेसबुक पर गलत आरोप लागते हुए पोस्ट डाली गई। इससे उनकी मानहानि हुई। उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया।
ब्लैक फंगस: संक्रमित महिला की दिल्ली में मौत, एम्स में चल रहा था उपचार
खौफनाक: शिकोहाबाद में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, वारदात के बाद आरोपी फरार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed