फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   33 booths of the district will become centers of attraction

Agra News: आकर्षण के केंद्र बनेंगे जिले के 33 बूथ

Mon, 06 May 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 06 May 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
33 booths of the district will become centers of attraction
कासगंज। लोकसभा चुनाव को लेकर कई स्तरों पर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में आदर्श, सखी, युवा एवं दिव्यांग बूथ भी बनाए गए हैं। यह बूथ व्यवस्थाओं के लिहाज से मतदाताओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में मतदाताओं को लुभाने के लिए आदर्श बूथ बनाए गए हैं। युवा वोटर को प्रेरित करने के लिए युवा बूथ बनाए गए हैं। दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा देने के लिए दिव्यांग बूथ भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में इस तरह के कुल 33 बूथ बनाए गए हैं। इनको गुब्बारों से सजाया जाएगा, यहां कारपेट की व्यवस्था होगी। पेयजल एवं कुर्सी आदि की व्यवस्था भी रहेगी। जबकि सखी बूथों की कमान पूरी तरह से महिला कर्मचारियों के हाथ में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा ने बताया कि आदर्श, सखी, युवा एवं दिव्यांग बूथों को सजाया गया है। ताकि मतदाताओं को इन बूथों पर आकर कुछ अलग और अच्छा महसूस हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed