{"_id":"5cbdf755bdec221440030310","slug":"31555953493-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ हजार जवानों ने संभाली चुनाव की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ हजार जवानों ने संभाली चुनाव की कमान
विज्ञापन
अर्धसैनिक बल के जवानों ने शहर में पैदल मार्च किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने बूथों पर मोर्चा संभाल लिया है। बूथों के अलावा 11 स्तरों पर तैनात किया गया फोर्स हर 11 मिनट में बूथों तक पहुंचेगा।
चुनाव के लिए 9 हजार सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। पैरामिलिट्री और गैर जिलों से आए फोर्स को बूथों तक तैनात कर दिया है। पुलिस ने डीएम, एसपी, जोनल, मजिस्ट्रेट, सेक्टर, एडीएम, एएसपी, एसडीएम, सीओ सहित 11 स्तरों पर मोबाइल टीमें भी लगाई हैं। अधिकारियों के काफिले में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान कड़ी निगरानी करेंगे। गैर जिलों से आए 135 उपनिरीक्षक, 185 हेड कांस्टेबल, 166 कांस्टेबल, 2764 होमगार्ड को भी बूथों से लेकर मोबाइल टीमों तक तैनाती दे दी गई है। पुलिस ने तैयारी की है कि कोई न कोई टीम 11 मिनट के अंतराल से बूथ तक पहुंचती रहेगी। यदि कहीं से किसी विवाद की सूचना मिलती है तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचेगी।
यह रहेगी तैयारी
पुलिस ने व्यवस्था बनाई है कि जहां दो या एक सामान्य बूथ बने हैं, वहंा सिविल पुलिस तैनात की गई है। दो बूथों से अधिक वाले मतदान केंद्रों पर व संवेदन, अतिसंवेदनशील केंद्रों को पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले किया है।
विज्ञापन
- 13 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स लगाया।
- 2 कंपनी पीएसी की गई तैनात।
- 4000 सिविल पुलिस के उपनिरीक्षक और होमगार्ड तैनात।
- 87 सेक्टर में बांटा जिला।
वर्जन-
- जिले में सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पैरामिलिट्री के जवान, पीएसी के जवान एवं बाहरी जनपदों की पुलिस को भी बूथों पर तैनात किया गया है। कहीं भी कोई गड़बड़ी की कोशिश करेगा तो फोर्स सख्ती से निपटेगा।
- सीपी सिंह, डीएम।
- पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस फोर्स भेज दिया गया है। बूथों से लेकर गांव की गलियों तक पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स का तैनात रहेगा।
- अशोक कुमार शुक्ल, एसपी।