{"_id":"5c421540bdec22739d536ddf","slug":"31547834688-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम खराब हुई तो मास्टर ट्रेनरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम खराब हुई तो मास्टर ट्रेनरों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
evm machine
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से कराने के लिए जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जरूरी निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि प्रभारी अधिकारी निर्वाचन को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आधार स्तंभ है। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर ईवीएम के संचालन से पूरी तरह से भिज्ञ हो लें, मास्टर ट्रेनर को मतदान कार्मिकों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के संचालन के लिए प्रशिक्षित करना है। यदि कोई मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देने में असफल रहा तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिम्मेदार होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभारी अधिकारी कानून व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता के लिए अपर जिलाधिकारी बी. राम को प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय, मुख्य विकास अधिकारी कपिल सिंह, अपर जिलाधिकारी बीराम, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।