{"_id":"5bd5ccdebdec2204de740745","slug":"31540738270-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले गला घोंटा फिर बोरे में बंद किया था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले गला घोंटा फिर बोरे में बंद किया था शव
Updated Sun, 28 Oct 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोविंदनगर के सेक्टर जी-वन (रामलीला ग्राउंड के पीछे) नवल सिंह चौधरी की बेटी के प्लाट में बने कमरे में बोरे में बंद मिले शव की शिनाख्त को रविवार को भी कोई नहीं आया। गला घोंटकर युवक की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने कपड़े और जरूरी सामान सुरक्षित रख लिया है।
थाना गोविंदनगर के सेक्टर जी-वन में 23 अक्तूबर को बोरे में बंद मिले शव से सनसनी फैल गई थी। मृतक की शिनाख्त में नाकाम रही गोविंदनगर पुलिस ने शनिवार को 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो युवक की हत्या गला घोंटकर की गई थी और उसके बाद शव को बेरहमी से बोरे में बंद किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए कपड़े और सामान सुरक्षित रखे गए हैं। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। यह शव किसका था, इसकी जानकारी की जा रही है। उसके बाद ही हत्या का खुलासा हो सकेगा।