फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गंगा और काली नदी उफान पर, जगह-जगह कटान

गंगा और काली नदी उफान पर, जगह-जगह कटान

Mon, 30 Jul 2018 11:23 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
गंगा और काली नदी उफान पर, जगह-जगह कटान
गंगा और काली नदी उफान पर, जगह-जगह कटान - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण गंगा नदी, काली नदी, हजारा नहर व जिले की अन्य नहरों में लगातार उफान जारी है। गंगा में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है जिससे कटान की आशंका बनी हुई है। वहीं काली नदी का पानी लगातार तटवर्ती इलाके के खेत खलिहानों में घुस रहा है। नहर के पानी के दबाव से कई जगह सड़क और पटरियां क्षतिग्रस्त हुई हैं जिससे आवागमन अवरुद्ध हुआ है।
गंगा नदी में सोमवार को जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ गया। नरौरा से 147178 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। रविवार को गंगा में लो फ्लड के हालात थे, लेकिन अब डिस्चार्ज बढ़ने के कारण आगामी समय में मीडियम फ्लड के हालात बनने की आशंका बनी हुई है। जिले में मीडियम फ्लड का मानक डेढ़ लाख क्यूसेक का है। बिजनौर बैराज से भी 122452 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रहा। वहीं हरिद्वार बैराज से 85169 पानी का डिस्चार्ज था। डिस्चार्ज बढने के कारण गंगा कभी भी रौद्र रूप में आ सकती है, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है। गंगा के बढ़ते जलस्तर से केवल तटबंधों के कटने का खतरा है। जहां सिंचाई विभाग तटबंधों में सुरक्षा में जुटा हुआ है। कादरगंज इलाके में लगातार गंगा के पानी का दबाव बढ़ने से सर्वाधिक कटान का खतरा बना हुआ जिसको लेकर ग्रामीण बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन

काली नदी में बरसाती पानी और नहर के पानी से उफान के हालात बने हुए हैं। आमतौर पर काली नदी उफान नहीं पकड़ती, लेकिन इस बार काली नदी उफान पर है और तटवर्ती इलाकों में काली नदी का पानी तेजी से घुस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारा नहर फुल चल रही है। इससे नहर की जर्जर हाल पटरियां और सड़कों पर कटान होने लगा है। नदरई से बिलराम नहर पुल की ओर जाने वाला मार्ग जियाउद्दीनपुर के पास काफी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे इस मार्ग का आवागमन बाधित बना हुआ है।
वहीं हजारा नहर ने कोटरा गांव पर सड़क को काफी काट दिया है। जिससे यह मार्ग बंद हो गया है। केवल दुपहिया वाहन ही निकल पा रहे हैं, जबकि बढ़े वाहनों का आवागमन बंद है।
नहर के द्वारा सड़क के कटान की पहले से ही शिकायत की जा रही है, लेकिन किसी ने समस्या को नहीं सुना। मार्ग काफी कट गया है। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। नेत्रपाल, निवासी कोटरा।
- कोटरा के नहर मार्ग की सड़क काफी क्षतिग्रस्त है। इसे तत्काल ठीक किया जाना जरूरी है। अभी तक प्रशासन ने इसे सही कराने की कोई पहल नहीं की है जिसको लेकर ग्रामीण भयभीत हैं। सड़क काटकर कभी भी नहर पानी गांव में आ सकता है। प्रेम सिंह, निवासी कोटरा।
सोमवार को गंगा में पानी का डिस्चार्ज
नरौरा- 147178 क्यूसेक।
बिजनौर-122452 क्यूसेक।
हरिद्वार- 85169 क्यूसेक।
कछला ब्रिज का जलस्तर 163.60।
जिले में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं हैं। गंगा पर पूरी नजर रखी जा रही है। सिंचाई विभाग, नहर विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। सभी एसडीएम अपने अपने इलाकों में निरीक्षण करके स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इन स्थानों पर सड़कें कटी हैं उनकी मरम्मत के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए गए हैं। आरपी सिंह, जिलाधिकारी।


गंगा के तटबंधों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अभी सभी तटबंध सुरक्षित हैं। गंगा में पानी बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बाढ़ कंट्रोल रूप लगातार संचालित है। सभी सूचनाओं को अपडेट किया जा रहा है। एके सिंह, सहायक बाढ़ प्रभारी एवं जेई सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed