{"_id":"5ab29f5f4f1c1b3a058b676c","slug":"31521655647-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो सवार रिटायर्ड फौजी की जेब से दो लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो सवार रिटायर्ड फौजी की जेब से दो लाख रुपये उड़ाए
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
auto
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। बैंक से रुपये निकाल कर पुत्रवधू के साथ ऑटो से जा रहे रिटायर्ड फौजी की जेब से जेबकतरों ने दो लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित पुलिस के साथ बैंक पहुंचा और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान बैंक में खड़े एक युवक को पीड़ित के संदेह होने पर हिरासत में लिया गया है।
सिरसागंज के गांव नगला विशन कठफोरी निवासी नेकराम (61) पुत्र ख्यालीराम अपनी पुत्रवधू अनुपम पत्नी अनुरुद्ध के साथ भारतीय स्टेट बैंक से तीन लाख रुपये निकालने आए थे। बैंक अधिकारियों द्वारा एक साथ इतनी बड़ी रकम निकालने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने दो लाख रुपये निकाले। दोनों लोग सुभाष तिराहे पहुंचे। यहां से सिरसागंज के लिए ऑटो किया।
ऑटो में तीन युवक और बैठे। एटा चौराहे पर दो युवक उतर गए। नेकराम ने बताया जैसे ही युवक उतरे उन्होंने अपनी जेब देखी तो हैरान रह गए। ऑटो को रुकवाया तब तक दोनों युवक भाग गए। दो लाख रुपये जेबकटी की सूचना हंड्रेड मोबाइल को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित से बात की और उसको साथ लेकर बैंक पहुंचे और सीसीटीवी कैमरा खंगाला।
विज्ञापन
इस दौरान पीड़ित की नजर बैंक में खड़े एक युवक पर संदेह व्यक्त किया। पीड़ित के बताने पर युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रिटायर्ड फौजी ने बताया कि उन्होंने पिछली साल एक प्लाट खरीदा था, उस समय एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये उधार लिए थे। उसी उधारी को चुकाने के लिए दो लाख रुपये निकाल कर जा रहे थे।