{"_id":"5a15bf084f1c1bf4688bcd9a","slug":"31511374600-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दौरान सामने आ गई वोटर लिस्ट की गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दौरान सामने आ गई वोटर लिस्ट की गड़बड़ी
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। निकाय चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची की गड़बड़ी मतदान के दौरान सामने आ गई। अधिकांश मतदान केंद्रों पर सूची से मतदाताओं के नाम गायब मिले। जिससे बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए।
निकाय चुनाव के लिए दो बार मतदाता सूची का पुनरीक्षण हुआ। इसके बाद भी सूची की गड़बड़ी ठीक नहीं हो पाई। अमर उजाला ने 14 नवंबर के अंक में खास खबर के रूप में इसका प्रकाशन भी किया। इसमें मतदाताओं के नाम सूची से गायब होने या फिर एक से अधिक वार्डों में उनके नाम होने के मामले को उजागर किया। मतदान के दौरान यह बात सही साबित हुई।
मतदान के लिए पहुंचने वाले मतदाता सूची में नाम न मिलने पर बिना वोट डाले ही वापस लौट गए। वार्ड 20 के निवासी अमित अग्रवाल ने बताया कि सूची से उनके परिवार के 17 सदस्यों के नाम गायब मिले। बीएवी इंटर कॉलेज पर वोट डालने पहुंची सीमा ने बताया कि उनका नाम सूची में नहीं मिला। तरोरा मतदान केंद्र पर पहुंची आसमा ने भी वोट गायब होने की शिकायत की।
विज्ञापन
ऐसी शिकायतें तमाम मतदान केंद्रो ंपर देखी गई। मतदाता सूची से सैकड़ों नाम गायब हो जाने से इसका असर मतदान के प्रतिशत पर तो पड़ा ही। साथ ही इससे प्रत्याशियों का गणित गड़बड़ाने की संभावना भी पैदा हो गई है।